Responsive Menu
Add more content here...

पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में महाकवि सुब्रह्मण्यम भारती जयंती समारोह आयोजित

Spread the love

बहरागोड़ा। संवाददाता

बहरागोड़ा प्रखंड के बालिकुड़िया स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में महाकवि सुब्रह्मण्यम भारती की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. जनार्दन सिंह ने इस अवसर पर निर्देश जारी किए कि जयंती के अवसर पर विद्यालय और आसपास के समुदाय स्तर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं और गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

डॉ. सिंह ने यह भी कहा कि महाकवि सुब्रह्मण्यम भारती की जयंती को भारतीय भाषा उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इसके तहत भाषा उत्सव यात्रा, भाषा विसर्जन शिविर, भाषा कला महोत्सव, भारतीय भाषा कला महोत्सव और जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। इन गतिविधियों का उद्देश्य छात्रों और समुदाय में भाषायी सम्मान और सांस्कृतिक विविधता की भावना को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम का संचालन छोटेलाल कुशवाहा ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी मुकेश कुमार, प्रवीण कुमार, सुजाता महंता, कृष्णा विश्वास, प्रिया प्रियदर्शनी, स्वीटी शामल, सीमा कुमारी, अप्सरा बाला सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।