बहरागोड़ा | संवाददाता संवाददाता (निलेश बेरा )
भारत रत्न से सम्मानित, प्रतिष्ठित चिकित्सक, स्वतंत्रता सेनानी और पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. विधान चंद्र राय की जयंती और पुण्यतिथि के अवसर पर 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे के रूप में पूरे देश में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया।
इसी क्रम में झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षांडंगी ने अपने आवासीय कार्यालय में डॉ. राय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
दो चिकित्सकों को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के दो समर्पित चिकित्सकों
- डॉ. सुराई मार्डी
- डॉ. अर्चना सिन्हा
को अंगवस्त्र, मोमेंटो और श्रीमद्भगवद गीता भेंट कर सम्मानित किया गया।
डॉ. षांडंगी ने इस अवसर पर डॉ. विधान चंद्र राय के जीवन से जुड़े प्रेरणादायक संस्मरण भी साझा किए और उनके योगदान को आज के चिकित्सकों के लिए अनुकरणीय बताया।
कार्यक्रम में रही गणमान्य लोगों की उपस्थिति
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कई सामाजिक और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इनमें प्रमुख रूप से शामिल थे:
डॉ. बिनी षांडंगी, डॉ. श्रद्धा सुमन, सुदीप पटनायक, जीत वाहन राउत,
सगीर हुसैन, बिजली आलम, विजय दत्ता, मृत्युंजय शॉ, विधान राय,
रोनी माहेश्वरी, रवि दे, वीरेंद्र वर्मा समेत अन्य सम्मानित व्यक्ति।
सभी ने डॉ. राय को श्रद्धांजलि दी और चिकित्सकों की भूमिका पर चर्चा की।
डॉक्टरों के प्रति सम्मान का दिन
डॉ. षांडंगी ने कहा,
“डॉ. विधान राय ने न केवल चिकित्सा क्षेत्र को नई दिशा दी, बल्कि आधुनिक बंगाल की नींव भी रखी। आज का दिन हमें डॉक्टरों के त्याग, सेवा और समर्पण को नमन करने का अवसर देता है।”