जुगसलाई (पूर्वी सिंहभूम):
लोको कॉलोनी स्थित सेरसा ग्राउंड में “माँ पहाड़ी बॉयज़ क्लब” द्वारा एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। इस खेल आयोजन का उद्घाटन झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने मुख्य अतिथि के रूप में किया।

उद्घाटन समारोह के दौरान कुणाल षाड़ंगी ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क के साथ खेलने की प्रेरणा दी। उन्होंने आयोजन समिति के युवाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें इस सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस टूर्नामेंट में क्षेत्र के युवाओं का उत्साह देखते ही बनता था। आयोजन समिति में शामिल अंशु, टिंकू, गौरव, मानस, सिद्धू, अमित, सुमित, अमन परिया, विशाल, विवेक थापा, मोनू, भोला, देव करवा, मुकेश, सुमित करवा, सरोज गुहा जैसे सक्रिय युवाओं ने आयोजन की सफलता सुनिश्चित की।
इस आयोजन को न केवल खेल को बढ़ावा देने की पहल के रूप में देखा जा रहा है, बल्कि यह सामाजिक एकता और युवा नेतृत्व के एक शानदार उदाहरण के रूप में भी सामने आया है।