जमशेदपुर | संवाददाता
जमशेदपुर पुलिस द्वारा जिलेभर में लगातार चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध नशे के कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
गुप्त सूचना पर सीतारामडेरा में छापेमारी
पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर 20 दिसंबर की रात करीब 9 बजे सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान स्लैग रोड स्थित प्रीतम पार्क के समीप से दो युवकों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया।
Advertisement

58 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद
तलाशी के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से 58 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रौशन महतो और शिव किशोर पांडेय के रूप में की गई है।
पहले से रहा है आपराधिक इतिहास
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
Advertisement

नशा कारोबारियों के खिलाफ अभियान जारी
जमशेदपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए ऑपरेशन प्रहार के तहत आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।