Responsive Menu
Add more content here...

रांची में GST अपीलीय ट्रिब्यूनल की शुरुआत, व्यापारियों को बड़ी राहत

Spread the love

रांची: झारखंड के कारोबारियों और करदाताओं के लिए एक अहम सुविधा शुरू हो गई है। अब जीएसटी से जुड़े मामलों के समाधान के लिए सीधे हाईकोर्ट जाने की जरूरत नहीं होगी। गुरुवार से राजधानी रांची के खेलगांव हाउसिंग कॉलोनी स्थित ब्लॉक-18 में जीएसटी अपीलीय ट्रिब्यूनल (GST Appellate Tribunal) की बेंच ने कामकाज शुरू कर दिया है।

Read More : रांची में बढ़ी गर्मी की मार, 38.8°C पहुंचा तापमान; अगले 3 दिन और बढ़ेगी तपिश

यह ट्रिब्यूनल पूर्वी क्षेत्र का पहला और देश के चुनिंदा राज्यों में स्थापित दूसरा स्टेट जीएसटी अपीलीय मंच माना जा रहा है। इसके संचालन से लंबित मामलों के जल्द निपटारे की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे राज्य में व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

ट्रिब्यूनल में न्यायिक सदस्य के रूप में तुषार कांत सत्पति और तकनीकी सदस्य के तौर पर विजय बिहारी महापात्रा की नियुक्ति की गई है। दोनों अधिकारी मिलकर जीएसटी से जुड़े विवादों की सुनवाई करेंगे और फैसले देंगे।

विशेषज्ञों का मानना है कि स्थानीय स्तर पर इस ट्रिब्यूनल के शुरू होने से करदाताओं को काफी राहत मिलेगी। अब उन्हें लंबी कानूनी प्रक्रिया और ज्यादा खर्च से बचाव होगा, साथ ही मामलों का समाधान भी पहले की तुलना में तेजी से हो सकेगा।

इस पहल को राज्य के व्यापारिक माहौल को मजबूत करने और कर व्यवस्था को अधिक सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।