Responsive Menu
Add more content here...

जामसोला पुलिया से स्वर्णरेखा नदी में कूदा युवक, तीन राज्यों की पुलिस का संयुक्त सर्च अभियान जारी

Spread the love

बहरागोड़ा: झारखंड और ओडिशा की सीमा पर स्थित जामसोला पुराने पुलिया से रविवार को एक युवक के स्वर्णरेखा नदी में छलांग लगाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल पुलिस की ओर से संयुक्त रूप से नदी में खोज अभियान चलाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि ओडिशा के चांधुआ गांव के कुम्हार टोला निवासी रासबिहारी बेहरा अपनी टीवीएस स्टार सिटी मोटरसाइकिल से जामसोला पुराने पुलिया पर पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने अपनी मोटरसाइकिल पुलिया पर खड़ी की और अचानक स्वर्णरेखा नदी में छलांग लगा दी।

घटना को देखकर स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही बहरागोड़ा और झारपोखरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। ओडिशा पुलिस ने मोटरसाइकिल के रजिस्ट्रेशन नंबर OD 11 AM 1169 के आधार पर युवक के परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी।

घटनास्थल अंतरराज्यीय सीमा क्षेत्र में होने के कारण युवक की तलाश के लिए ओडिशा की झारपोखरिया पुलिस अग्निशमन विभाग की टीम के साथ नदी में खोजबीन कर रही है। वहीं झारखंड की बहरागोड़ा पुलिस और पश्चिम बंगाल की गोपीबल्लवपुर पुलिस भी संयुक्त रूप से नदी के विभिन्न हिस्सों में तलाशी अभियान चला रही है।

पुलिस और राहत दल नदी में युवक की तलाश में जुटे हुए हैं। खबर लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका था और खोज अभियान जारी था।