Responsive Menu
Add more content here...

मुरारी लाल शर्मा बने चाकुलिया प्रखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष

Spread the love

चाकुलिया सवाददाता(रोहन सिंह )कांग्रेस पार्टी में संगठनात्मक फेरबदल के तहत वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता मुरारी लाल शर्मा को चाकुलिया का कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह घोषणा पार्टी के जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने की।दुबे ने बताया कि जिले में कुल 6 प्रखंड अध्यक्षों और 14 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। चाकुलिया में मुरारी लाल शर्मा के साथ, घाटशिला में मानस दास को भी कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है। अन्य नियुक्तियों में बहरागोड़ा में विमल बारिक, धालभूमगढ़ में शतदल गिरी, गुड़ाबांदा में शिवनाथ मांडी उर्फ बापी मांडी, और डुमरिया में सुखलाल सोरेन को प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है।मंडल स्तर पर भी नई नियुक्तियां हुई हैं, जिनमें मौदा में सत्यवान बेरा, माटिहाना में मोईन अली, जगन्नाथपुर में अर्नव नायक, डुमरिया में अश्वनी सोरेन, सोनाखून में तपन दत्ता, नरसिंहगढ़ में अशोक मदीना, गालूडीह में समीर मदीना, दामपाड़ा में नरेश महाकुड़, मऊभंडार में कन्हैया लाल शर्मा, खैरबनी में अजीत कुमार महापुर कुंभ राशिफल में अरुण नायक, बेंद मटियाबांधी में चरण सोरेन और कालापत्थर मंडल में रघुनाथ मांडी शामिल हैं।गौरतलब है कि चाकुलिया प्रखंड में पिछले लगभग 8 सालों से समीर दास कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष का दायित्व संभाल रहे थे। 60 वर्षीय मुरारी लाल शर्मा, जो करीब चार दशकों से कांग्रेस पार्टी के सक्रिय सदस्य रहे हैं, को पहली बार प्रखंड स्तर पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है।