Responsive Menu
Add more content here...

रांची में किंग कोहली की एंट्री से बढ़ा रोमांच, शाम तक रोहित भी पहुंचेंगे; 30 नवंबर को JSCA में हाई-वोल्टेज इंडिया-SA मुकाबला

Spread the love

रांची संवाददाता: रांची में क्रिकेट फिबर अपने चरम पर है! 30 नवंबर को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले पहले वनडे को लेकर JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम पूरी तरह तैयार है, और खिलाड़ियों के एक-एक करके पहुंचने से शहर में क्रिकेट का माहौल गरमा गया है।

मंगलवार देर रात तेज गेंदबाज हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह रांची पहुंचे थे। इसके बाद आज सुबह किंग कोहली यानी विराट कोहली के आगमन ने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया। एयरपोर्ट पर उनका शानदार स्वागत JSCA सचिव एवं पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी और अन्य पदाधिकारियों ने किया।

सूत्रों से मिल रही बड़ी जानकारी के अनुसार—
👉 आज शाम तक टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा भी रांची पहुंच जाएंगे।
👉 युवा सनसनी यशस्वी जायसवाल भी टीम के साथ आने वाले हैं।
👉 वहीं 27 नवंबर को भारत और साउथ अफ्रीका दोनों टीमें एक ही फ्लाइट से रांची पहुंचेंगी, जिससे एयरपोर्ट पर भारी भीड़ देखने की संभावना है।

उधर JSCA स्टेडियम में ग्राउंड से लेकर स्टैंड तक हर कोना मैच-रेडी बनाने की तैयारी में जुटा है। दूसरी ओर टिकट काउंटरों पर फैंस की लाइनें तड़के से ही लग जा रही हैं। कई लोग रात भर इंतजार करते दिखे, ताकि वे इस हाई-वोल्टेज मैच को लाइव देख सकें।

इस मुकाबले में विराट कोहली और रोहित शर्मा की मौजूदगी ने उत्साह को कई गुना बढ़ा दिया है। उम्मीद है कि मैच वाले दिन स्टेडियम में “कोहली… कोहली!” और “रोहित… रोहित!” के नारे पूरे माहौल को थर्रा देंगे।