Responsive Menu
Add more content here...

रांची वनडे से पहले टीम इंडिया स्क्वॉड घोषित — केएल राहुल कप्तान, रोहित-विराट की घरेलू क्रिकेट में वापसी

Spread the love

रांची | अबुआ ख़बर स्पोर्ट्स डेस्क

रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले वनडे मुकाबले से पहले बीसीसीआई ने टीम इंडिया का नया स्क्वॉड जारी कर दिया है। इस बार केएल राहुल को वनडे टीम की कमान सौंपी गई है। नियमित कप्तान शुभमन गिल, उपकप्तान श्रेयस अय्यर और ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या चोट की वजह से टीम से बाहर हो गए हैं।

सबसे खास बात यह है कि करीब नौ महीने बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली भारतीय सरजमीं पर इंटरनेशनल मुकाबले में खेलते नज़र आएंगे। वहीं, रिपोर्ट्स के अनुसार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इस श्रृंखला में विश्राम दिया गया है।

🏏 भारत का घोषित वनडे स्क्वॉड

केएल राहुल (कप्तान एवं विकेटकीपर)

रोहित शर्मा

यशस्वी जायसवाल

विराट कोहली

तिलक वर्मा

ऋतुराज गायकवाड

ऋषभ पंत (विकेटकीपर)

ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)

नीतीश रेड्डी

रवींद्र जडेजा

वॉशिंगटन सुंदर

कुलदीप यादव

प्रसिद्ध कृष्णा

हर्षित राणा

अर्शदीप सिंह

कौन-कौन बाहर हुए और क्यों?

शुभमन गिल — कोलकाता टेस्ट के दौरान लगी चोट के कारण वनडे सीरीज़ से बाहर।

श्रेयस अय्यर — ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे में कैच लेते हुए चोटिल।

हार्दिक पंड्या — पुराने चोटिल मुद्दों के चलते अभी चयन के लिए उपलब्ध नहीं।