Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया में महिला फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित: केएमएफसी पुरुलिया ने कोलकाता की टीम को पेनाल्टी शूट में पराजित किया

Spread the love

चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) : चाकुलिया की हवाई पट्टी के पास स्थित दक्षिणाशोल फुटबॉल मैदान में रविवार को एसआर स्पॉटिंग क्लब गोधाम के तत्वावधान में प्रथम वर्ष आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन रविवार की शाम को हुआ।

रविवार को महिला वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा से कुल 12 टीमों ने भाग लिया।​प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला केएमएफसी जयपुर पुरुलिया और शोदपुर मिलन संघ कोलकाता के बीच खेला गया। फाइनल मैच का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख भुवनेश्वर करुणामय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

​बेहद रोमांचक रहे इस फाइनल मैच का निर्णय पेनल्टी शूट आउट से हुआ। इसमें केएमएफसी जयपुर पुरुलिया की टीम ने शोदपुर मिलन संघ कोलकाता की टीम को 4-3 गोल से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया।​विजेता टीम को अतिथियों के हाथों एक लाख रुपये और ट्रॉफी, उपविजेता टीम को 60,000 रुपये और ट्रॉफी तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 20,000 रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

​मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय ने मंच को संबोधित करते हुए कहा कि चाकुलिया जैसे छोटे क्षेत्र में महिलाओं के लिए इतनी भव्य फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन करना काफी सराहनीय काम है। उन्होंने क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई दी और कहा कि ग्रामीण इलाके में इस तरह की प्रतियोगिता आयोजित करना प्रशंसनीय है। ​

इस मौके पर मुखिया आलोबती बास्के, राजा बारीक, अमर हांसदा, राहुल महतो, राम बास्के, बबलू हेंब्रम, हरो नायक, क्लब के अध्यक्ष गुराई मुंडा, उत्पल मुंडा, शंकर नायक, सचिव आर समाय, अजीत कुमार, चुनाराम मुंडा, कोषाध्यक्ष रविंद्र मुंडा, श्यामपद नायक, जहर मुंडा समेत कई गणमान्य लोग और खेल प्रेमी उपस्थित थे।