जॉब डेस्क, अबुआ खबर
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सशस्त्र सीमा बल ने कॉन्स्टेबल (ट्रेड्समैन) पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 827 पदों को भरा जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया 21 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 20 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में जो अभ्यर्थी लंबे समय से रक्षा क्षेत्र में नौकरी का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन अवसर माना जा रहा है।
advertisment

Read More : होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का बड़ा फैसला, मित्र देशों के जहाजों को मिली राहत
योग्यता और आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं अधिकतम आयु सीमा पद के अनुसार 23 से 27 वर्ष तक तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट भी दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं पास होना आवश्यक है। कुछ पदों के लिए संबंधित ट्रेड में अतिरिक्त योग्यता भी मांगी जा सकती है।
आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये जमा करने होंगे। जबकि एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को शुल्क में छूट प्रदान की गई है, यानी उन्हें कोई शुल्क नहीं देना होगा।
वेतनमान
चयनित उम्मीदवारों को 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये तक का मासिक वेतन दिया जाएगा। यह वेतनमान सरकारी नियमों के अनुसार निर्धारित किया गया है और इसमें अन्य भत्ते भी शामिल हो सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां दिए गए भर्ती लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें। इसके बाद आवश्यक जानकारी भरकर फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
यह भर्ती अभियान उन युवाओं के लिए सुनहरा मौका है, जो सुरक्षा बलों में शामिल होकर देश सेवा करना चाहते हैं। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले आवेदन जरूर करें, ताकि इस अवसर का लाभ उठाया जा सके।