रांची। झारखंड के युवाओं के लिए बड़ा अवसर सामने आया है। भारतीय सेना की भर्ती रैली 22 अगस्त से 4 सितंबर 2025 तक रांची के खेलगांव मैदान में आयोजित की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया प्रतिदिन सुबह 4 बजे से शुरू होगी।
यह भर्ती विशेष रूप से झारखंड के मूल निवासियों के लिए आयोजित की जा रही है। चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवारों को अपने ऑनलाइन चरित्र प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा।
सेना भर्ती रैली में अग्निवीर (जनरल ड्यूटी), अग्निवीर (टेक्निकल), अग्निवीर (क्लर्क/स्टोर कीपर) और अग्निवीर ट्रेड्समैन जैसे पदों पर भर्ती की जाएगी।
भारतीय सेना में शामिल होना केवल नौकरी पाना नहीं, बल्कि देश सेवा का अवसर है। यह युवाओं के लिए अनुशासन, साहस और सम्मान का मार्ग खोलता है।