Responsive Menu
Add more content here...

पोटका में तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को कुचला, मौके पर मौत; सड़क जाम

Spread the love

जमशेदपुर: पोटका थाना क्षेत्र के टाटा-हाता मुख्य मार्ग स्थित पावरू मोड़ के पास शनिवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने सड़क पर जा रहे युवक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान राजनगर थाना क्षेत्र के उरुगुटू निवासी सुमन मंडल के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर टाटा-हाता मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

सड़क जाम की सूचना मिलते ही पोटका थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति को सामान्य करने और जाम हटाने का प्रयास शुरू किया।

ग्रामीणों की मांग है कि मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। फिलहाल पुलिस ग्रामीणों से वार्ता कर सड़क पर यातायात बहाल कराने की कोशिश में जुटी है।

हादसे के बाद क्षेत्र में शोक के साथ आक्रोश का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *