
चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) :
देशभर में स्वतंत्रता दिवस की उमंग के बीच चाकुलिया वन विभाग कार्यालय परिसर में आजादी का पर्व बड़े ही गरिमामय माहौल में मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत वन विभाग के पदाधिकारीयो और विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हुई। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और सभी ने एक साथ खड़े होकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।

तिरंगा लहराते ही पूरे परिसर में देशभक्ति के नारों और तालियों की गूंज सुनाई दी। वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, सुरक्षा कर्मी, स्थानीय ग्रामीण और आमजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपने प्रेम और समर्पण को व्यक्त किया।

कार्यक्रम में अधिकारियों ने पौधरोपण करने और वन संरक्षण जागरूकता को और मजबूत करने का संकल्प लिया। साथ ही, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए स्थानीय समुदाय को भी सहयोग देने की अपील की गई।

अंत में, ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। पूरे आयोजन में देशभक्ति, एकता और सेवा की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। इस अवसर पर अंचल अधिकारी नवीन पुरति प्रखंड विकास पदाधिकारी आरती मुंडा चाकुलिया उप प्रखण्ड प्रमुख कविता साव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



