Responsive Menu
Add more content here...

टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट में 9 जून को ब्लॉक क्लोजर, दो दिन नहीं होगा कामकाज

Spread the love

संवाददाता, जमशेदपुर
टाटा मोटर्स प्रबंधन ने जमशेदपुर प्लांट में 9 जून (रविवार के बाद) को एक दिन के लिए ब्लॉक क्लोजर की घोषणा की है। इससे पहले 8 जून रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा, इस कारण दो दिन तक प्लांट में कामकाज पूरी तरह से ठप रहेगा। कंपनी अब 10 जून, मंगलवार से पुनः कार्य प्रारंभ करेगी।

इस संबंध में टाटा मोटर्स प्लांट हेड के आदेश पर आधिकारिक सर्कुलर जारी किया गया है। सर्कुलर के अनुसार, ब्लॉक क्लोजर के दौरान कुछ कर्मचारियों को कार्य पर बुलाया जा सकता है। ऐसे कर्मचारियों के लिए संबंधित डिवीजन या विभागाध्यक्ष की ओर से अलग से नोटिस जारी की जाएगी, और उनके लिए यह सामान्य कार्य दिवस के रूप में माना जाएगा।

ब्लॉक क्लोजर से प्रभावित कर्मचारियों को ध्यान देना होगा कि इस अवधि से पहले या बाद की किसी भी अवधि के लिए अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा। कंपनी की नीति के अनुसार, ब्लॉक क्लोजर के दौरान कर्मचारियों के कुल वेतन का 50 प्रतिशत और लीव बैलेंस का भी 50 प्रतिशत कटौती की जाएगी।

यह निर्णय उत्पादन की आवश्यकताओं और प्रबंधन की योजनाओं के तहत लिया गया है, जिससे संसाधनों का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके।