Responsive Menu
Add more content here...

उलीडीह थाना क्षेत्र की चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, शिकायतकर्ता का भाई ही निकला आरोपी

Spread the love

जमशेदपुर | संवाददाता

मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र में 19 नवंबर को हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। विस्तृत जांच में यह सामने आया कि जिस चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई थी, उसे अंजाम किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं बल्कि शिकायतकर्ता के ही भाई ने दिया था।

सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस वार्ता में बताया कि पवन कुमार नामक व्यक्ति ने पुलिस को आवेदन देकर अपने और अपने भाई औरंगनाथ के घर से सोने के गहनों और 90 हजार रुपये नकद की चोरी की सूचना दी थी। मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस टीम ने औरंगनाथ से कड़ी पूछताछ की, जिसके बाद उसने अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी औरंगनाथ के पास से चोरी किए गए सोने के आभूषण बरामद कर लिए हैं। वहीं जांच में यह भी सामने आया कि अपनी संलिप्तता छिपाने के लिए आरोपी ने खुद के घर में भी झूठी चोरी की कहानी रची, ताकि शक की दिशा उसकी ओर न जाए।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी औरंगनाथ को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।