जमशेदपुर। बिहार में आयोजित राजद और कांग्रेस की सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी का विरोध अब जमशेदपुर में भी गूंजने लगा है। इस मुद्दे पर शहर की महिलाओं में भारी आक्रोश देखने को मिला।
सैकड़ों महिलाएं सड़कों पर उतरकर हाथों में प्रधानमंत्री मोदी और उनकी मां की तस्वीरें लिए विरोध प्रदर्शन करती नजर आईं। महिलाओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए कहा कि “महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा”।
प्रदर्शनकारी महिलाओं ने राजद और कांग्रेस के नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि जनता ने आपको काम करने के लिए चुना है, लेकिन आप चुनाव जीतने के बाद भी महिलाओं को अपमानित करने वाली राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि एक तरफ मां की पूजा की जाती है और दूसरी ओर मां को गाली दी जाती है, यह कैसी राजनीति है?
महिलाओं ने साफ संदेश दिया कि अब देश की महिलाएं किसी भी तरह का अपमान सहन नहीं करेंगी और सड़कों पर उतरकर उसका जवाब देंगी।