बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत गुहियापाल स्थित वित्त रहित ओड़िया उच्च विद्यालय में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय को प्राप्त 6 लाख 12 हजार रुपये की अनुदान राशि का चेक मुख्य अतिथि विधायक समीर कुमार मोहंती द्वारा विद्यालय प्रबंधन को सौंपा गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने विद्यालय को “मानव निर्माण की प्रयोगशाला” बताते हुए कहा कि इस संस्थान के सर्वांगीण विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि वित्त रहित विद्यालयों को स्थायी मान्यता दिलाने के लिए वे मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे।
विधायक ने आगे कहा कि विद्यालय में जो भी बुनियादी सुविधाओं की कमी है, उसे सभी के सहयोग से पूरा किया जाएगा, ताकि छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सके।
इस अवसर पर उपस्थित डॉ. दिनेश कुमार सारंगी ने भी विद्यालय के विकास को लेकर विस्तार से अपने विचार रखे और शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों का गुलदस्ता भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
इस मौके पर सचिन भूतनाथ उपाध्याय, शसधर उपाध्याय, प्रधानाध्यापिका दमयंती उपाध्याय, असित मिश्रा, बाबलू पंडा, समरेंद्र उपाध्याय, ब्रजराज पांडा, फाल्गुनी बेरा, गोपन परिहारी, सुमित माईती सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।