Advertisement

चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) :
दिनांक 13 दिसंबर 2025 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), चाकुलिया में पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी 11 प्रखंडों के चयनित विद्यालयों के छात्रों के लिए जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, सी.एम. स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय एवं मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
20 विद्यालयों की रही सहभागिता
प्रतियोगिता में कुल 20 विद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच बी.पी.एम. बर्मामाइंस स्थित सी.एम. स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, घाटशिला ने द्वितीय स्थान और मॉडल स्कूल, घाटशिला ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विजेताओं को किया गया सम्मानित
प्रतियोगिता के समापन पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को शील्ड, मेडल, प्रमाण पत्र, पेन एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी छात्रों को प्रमाण पत्र और पेन प्रदान किए गए।
आयोजन में संकाय सदस्यों की अहम भूमिका
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डायट के संकाय सदस्य विक्टर विजय समद, वसंत मुंडा, अंकिता चम्पा मुर्मू, जुथिका भगत तथा डॉ. रजनी रंजन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन के माध्यम से छात्रों के ज्ञानवर्धन के साथ-साथ प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।