Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: माल समाज के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक समीर कुमार मोहंती से की शिष्टाचार भेंट

Spread the love

चाकुलिया  संवाददाता (रोहन सिंह) :   शीतकालीन सत्र के दौरान बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती द्वारा माल समाज को अनुसूचित जाति/जनजाति की श्रेणी में शामिल करने का मुद्दा विधानसभा में प्रभावी ढंग से उठाए जाने पर रविवार को माल समाज के प्रतिनिधिमंडल ने चाकुलिया स्थित विधायक कार्यालय पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने समाज की मांग को सदन में रखने के लिए विधायक का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Advertisement

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि विधायक द्वारा माल एवं दंडक्षेत्र माझी समाज के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक उत्थान से जुड़ी मांग को विधानसभा में प्रमुखता से उठाया गया, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश गया है। उन्होंने बताया कि लंबे समय से इस मांग को लेकर समाज संघर्षरत था।

इस अवसर पर विधायक समीर कुमार मोहंती ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वे माल समाज के उत्थान और अधिकारों के लिए आगे भी निरंतर प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि समाज से जुड़े मुद्दों को उचित मंच पर मजबूती के साथ उठाया जाएगा।

माल समाज के प्रतिनिधियों ने विधायक की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे समाज को नई दिशा और उम्मीद मिली है तथा भविष्य में सकारात्मक परिणाम सामने आने की संभावना है।