Responsive Menu
Add more content here...

नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 484 छात्र हुए शामिल

Spread the love

नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का आयोजन

चाकुलिया  संवाददाता (रोहन सिंह) :  
शनिवार को चाकुलिया के मनोहर लाल प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश हेतु लिखित परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा केंद्र पर सुबह से ही परीक्षार्थियों की आवाजाही देखी गई।

इस केंद्र पर कुल 536 छात्र पंजीकृत थे। इनमें से 484 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 52 छात्र परीक्षा में अनुपस्थित रहे। परीक्षा समय पर शुरू हुई और निर्धारित समय पर समाप्त हुई।

Advertisement

परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न कराई गई। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अनुशासनहीनता की सूचना नहीं मिली।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुभाष चंद्र महतो केंद्र अधीक्षक के रूप में उपस्थित रहे, जबकि नवोदय विद्यालय की शिक्षिका कृष्णा विश्वास ने पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई।

परीक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए अंचल अधिकारी नवीन पुरती और प्रखंड विकास पदाधिकारी आरती मुंडा ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।