Responsive Menu
Add more content here...

विशाखापट्टनम में मजदूर की मौत, बहरागोड़ा में परिवार को मिली आर्थिक सहायता

Spread the love

बहरागोड़ा: प्रखंड के बरसोल थाना क्षेत्र के लोधनवोनी गांव के रहने वाले 27 वर्षीय श्रमिक गोविंद मुंडा की आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में अचानक मौत हो गई। वह अपने भाइयों के साथ रोज़गार की तलाश में वहां गया था।

जानकारी के अनुसार, यात्रा के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ और घर लौटने की तैयारी के बीच ही उनका निधन हो गया।

घटना सामने आने के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पहल की। पूर्व विधायक कुणाल षडंगी ने मामले की जानकारी उच्च स्तर तक पहुंचाई, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया। इसके बाद विधायक समीर मोहंती मृतक के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की।

विधायक ने सरकार की ओर से 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता परिवार को प्रदान की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि आगे भी हर संभव मदद दी जाएगी।

घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने भी परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और प्रशासन से आगे की सहायता की मांग की। इस दौरान कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *