बहरागोड़ा | संवाददाता (एन बेरा)
झारखंड राज्य के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर बहरागोड़ा महाविद्यालय में बुधवार को रंगारंग चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, झारखंड सरकार के तत्वावधान में महाविद्यालय सभागार में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य ने की। प्रतियोगिता का विषय “झारखंड की संस्कृति” रखा गया, जिस पर एनएसएस स्वयंसेवकों और महाविद्यालय के अध्ययनरत विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने झारखंड की लोकसंस्कृति, जनजीवन, आदिवासी परंपराएं और प्राकृतिक सौंदर्य को अपनी कलाकृतियों में जीवंत रूप से उकेरा।
इस अवसर पर महाविद्यालय के एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. प्रवीण कुमार चंचल, तिलेश्वर रविदास, और शिक्षकगण डॉ. टी.के. मंडल, डॉ. सुरेंद्र कुमार मौर्य, डॉ. पूनम कुमारी, समरेंद्र कुमार सिंह, डॉ. विश्व बिकास रॉय महतो, एवं कौशिक कुमार महतो सहित कई विद्यार्थी मौजूद रहे।
महाविद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों की रचनात्मकता और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति की सराहना की तथा विजेताओं को पुरस्कृत करने की घोषणा की।