अबुआ खबर डेस्क | रांची
मुख्यमंत्री Hemant Soren अपनी पत्नी एवं विधायक Kalpana Soren के साथ रांची के बूटी रोड स्थित आईएएस क्लब पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के उपायुक्त Rajiv Ranjan की पुत्री ऋचा के विवाह समारोह में भाग लिया।
Read More: बहरागोड़ा के श्रमिक की विशाखापट्टनम में मौत, पार्थिव शरीर लाने का सीएम का निर्देश
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद दाम्पत्य जीवन की कामना की। समारोह में उन्होंने उपायुक्त राजीव रंजन और उनके परिजनों से मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं और खुशी जाहिर की।
कार्यक्रम के दौरान पारिवारिक माहौल में कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे, जहां नवदंपति को आशीर्वाद देने का सिलसिला जारी रहा।