Responsive Menu
Add more content here...

पीएम मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया, महिला आरक्षण पर विपक्ष पर साधा निशाना

Spread the love

नई दिल्ली। अबुआ खबर डेस्क
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्र को संबोधित करते हुए महिला आरक्षण विधेयक और संसद में हुई हालिया वोटिंग को लेकर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस, डीएमके और टीएमसी सहित कई दलों को “परिवारवादी और महिला विरोधी सोच” वाला बताया।

पीएम मोदी ने कहा कि संसद में महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्ताव को विपक्ष ने समर्थन नहीं दिया, जिससे यह विधेयक पारित नहीं हो सका। उन्होंने इसे देश की महिलाओं के सपनों को प्रभावित करने वाला निर्णय बताया।

Read More : आज रात देश को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अहम मुद्दों पर नजर

उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के 33% आरक्षण को लागू करने के लिए लगातार प्रयासरत है और आगे भी यह प्रयास जारी रहेगा।

प्रधानमंत्री ने विपक्षी दलों पर आरोप लगाते हुए कहा कि कई पार्टियां परिवार आधारित राजनीति को बढ़ावा देती हैं और महिलाओं के सशक्तिकरण को रोकने का प्रयास करती हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि देश की महिलाएं हर निर्णय को बारीकी से देख रही हैं और वे सही समय पर जवाब देंगी।

पीएम मोदी ने बताया कि लोकसभा में विधेयक पर 298 वोट समर्थन में और 230 वोट विरोध में पड़े थे, जबकि इसे पारित होने के लिए दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता थी, जो नहीं मिल सका।

पीएम मोदी ने कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में भी इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *