रांची।
झारखंड सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा निर्णय लेते हुए राज्य के कई जिलों में उपायुक्त (डीसी) के पदों पर व्यापक फेरबदल किया है। इस बदलाव के तहत जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) समेत कुल 17 जिलों में नए अधिकारियों की तैनाती की गई है, जिससे प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है।
Read More : लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पास नहीं हो सका, वोटिंग के बाद गिरा प्रस्ताव
सबसे प्रमुख बदलाव पूर्वी सिंहभूम जिले में देखने को मिला है, जहां वर्तमान डीसी कर्ण सत्यार्थी की जगह अब राजीव रंजन को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजीव रंजन इससे पहले मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थे।
इन जिलों में बदले गए उपायुक्त
सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई जिलों में नए उपायुक्तों की नियुक्ति की गई है।
- लातेहार में संदीप कुमार
- गढ़वा में अनन्य मित्तल
- गुमला में दिलेश्वर महतो
- पाकुड़ में मेधा भारद्वाज
- गोड्डा में लोकेश मिश्रा
- देवघर में शशि प्रकाश सिंह
- कोडरमा में उत्कर्ष गुप्ता
- हजारीबाग में हेमंत सती
- पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) में मनीष कुमार
- रामगढ़ में ऋतुराज
इसके अलावा:
- चतरा में रवि आनंद
- साहिबगंज में दीपक कुमार दुबे
- पलामू में दिलीप प्रताप सिंह शेखावत
- खूंटी में सौरभ कुमार भुवानिया
- लोहरदगा में संदीप कुमार मीणा
- जामताड़ा में आलोक कुमार को उपायुक्त बनाया गया है।
युवा अधिकारियों पर भरोसा, प्रशासन में तेजी की उम्मीद
सरकार ने इस फेरबदल में अपेक्षाकृत युवा और ऊर्जावान अधिकारियों को जिलों की जिम्मेदारी सौंपी है। माना जा रहा है कि इससे प्रशासनिक कार्यों में गति आएगी, पारदर्शिता बढ़ेगी और विकास योजनाओं की निगरानी बेहतर होगी।
नव नियुक्त अधिकारियों को जल्द से जल्द पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कार्य प्रभावित न हो।