Responsive Menu
Add more content here...

पुरुषोत्तम मास पर मारवाड़ी महिला समिति ने की गौ सेवा, गायों को अर्पित किया 56 भोग

Spread the love

चाकुलिया: मारवाड़ी महिला समिति की चाकुलिया शाखा की ओर से बुधवार को नया बाजार स्थित पिंजरापोल सोसायटी गौशाला में विशेष गौ सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत गौशाला में मौजूद गायों को पारंपरिक रूप से 56 प्रकार के भोग अर्पित किए गए।

समिति की अध्यक्ष नीता झुनझुनवाला ने बताया कि पुरुषोत्तम मास के अवसर पर धार्मिक और सामाजिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि हिंदू मान्यताओं में पुरुषोत्तम मास को दान, पुण्य और सेवा का विशेष महत्व प्राप्त है तथा गौ सेवा को अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है।

कार्यक्रम के दौरान गौशाला में कार्यरत गौ सेवकों को सम्मानस्वरूप अंगवस्त्र भेंट किए गए और उनके बीच नाश्ते का वितरण भी किया गया। समिति की सदस्यों ने गौशाला में समय बिताकर गौ सेवा से जुड़े कार्यों में भी सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर समिति की सचिव रीना केड़िया, कोषाध्यक्ष सुमन लोधा, रीता लोधा, पुष्पा रुंगटा, संगीत भारतीय, राजश्री रुंगटा, करुणा अग्रवाल, निशा पसारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य गौ संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सेवा भावना को प्रोत्साहित करना था।