चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह): विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर शनिवार को चाकुलिया के अग्रसेन भवन में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मारवाड़ी महिला समिति एवं मारवाड़ी युवा मंच की संकल्प शाखा के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। शिविर में कुल 90 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया, जिसमें से चिकित्सकीय जांच के उपरांत 67 रक्तदाताओं ने सफलतापूर्वक रक्तदान किया।इस रक्तदान शिविर का संचालन जमशेदपुर ब्लड बैंक एवं वोलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन, जमशेदपुर की टीम द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान थैलेसीमिया पर एक सेमिनार का आयोजन भी किया गया, जिसमें सुनील मुखर्जी ने इस गंभीर बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक किया।शिविर में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. निर्जला झा, डॉ. विशाल लोधा एवं डॉ. नवीन लोधा उपस्थित रहे और उन्होंने रक्तदान के महत्व पर अपने विचार साझा किए।कार्यक्रम को सफल बनाने में मारवाड़ी महिला समिति की चंदा रुंगटा, राजश्री रुंगटा, रीता लोधा, उमा लोधा, बबिता रुंगटा, सरोज रुंगटा, नीता झुनझुनवाला, रीना केड़िया समेत अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।मारवाड़ी युवा मंच संकल्प शाखा से विवेकानंद लोधा, माधव रुंगटा, विकास अग्रवाल, देवेंद्र अग्रवाल, रोहित लोधा, अमितेश रुंगटा, सुमित शर्मा, विक्रम लोधा, मोहित लोधा, अमर लोधा, अभिषेक अग्रवाल, सत्यम लोधा, भार्गव लोधा और आशुतोष पसारी ने शिविर के सफल संचालन में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया।यह रक्तदान शिविर स्वर्गीय प्रदीप लोधा एवं स्वर्गीय प्रवीण लोधा की पुण्य स्मृति में सरिता लोधा एवं गोपी कृष्णा के सौजन्य से आयोजित किया गया।
