Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया में घर में घुसे सांप का वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Spread the love

चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत के पुराना बाजार क्षेत्र में बुधवार को एक घर में सांप दिखाई देने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की क्विक रिस्पॉन्स टीम ने मौके पर पहुंचकर सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार पुराना बाजार स्थित शिल्पी महल के समीप सुखी मांडी के घर में सांप देखे जाने के बाद परिजनों और आसपास के लोगों में डर का माहौल बन गया। इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई।

सूचना मिलने पर प्रभारी वनपाल कल्याण महतो के निर्देश पर क्विक रिस्पॉन्स टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने सावधानीपूर्वक सांप को पकड़कर सुरक्षित कब्जे में लिया और बाद में उसे प्राकृतिक आवास वाले घने जंगल में छोड़ दिया।

रेस्क्यू अभियान के सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद घर के लोगों और स्थानीय ग्रामीणों ने राहत महसूस की। वन विभाग ने लोगों से अपील की कि किसी भी वन्यजीव या सांप के दिखने पर उसे नुकसान पहुंचाने के बजाय तुरंत विभाग को सूचना दें, ताकि सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके।