चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत अन्तर्गत शिल्पी महल परिसर में शिल्पी महल क्लब एवं झारखंड बंग भाषी प्रचार प्रसार समिति के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 26 मई को रविन्द्र – नजरूल संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्थानीय एवं पश्चिम बंगाल के बाल कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जायेंगे।
शिल्पी महल परिसर में रवींद्र नाथ विश्वाश की अध्यक्षता में शिल्पी महल एवं झारखंड बंग भाषी प्रचार प्रसार समिति के सदस्यों की एक बैठक हुई। इसमें हर साल की भांति इस साल भी कवि रवींद्रनाथ ठाकुर एवं काजी नजरूल इस्लाम की जयंती के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन करने का निर्णय लिया गया। इसमें स्थानीय छात्र – छात्राओं की प्रतिभा को उभारने और प्रोत्साहन दिया जाएगा। साथ ही कार्यक्रम को आकर्षित करने के लिए पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम के कलाकारों को आमंत्रित करने का फैसला भी लिया गया है। इस बैठक में मुख्य रूप से सचिव अमित राय, कोषाध्यक्ष तपन पानी, संयुक्त सचिव अनूप मोहंती, दीप चक्रवर्ती, सचिन नायक, मनिंद्र नाथ पालित, मनिंद्र पाल, दिलीप दास, रवींद्र दास के अलावे शिल्पी महल एवं झारखंड बंग भाषी प्रचार प्रसार समिति के दर्जनों सदस्य उपस्थित थे।