Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: राजाबासा सुताम टांडी शिकार पर्व के लिए केरूकोचा में बैठक, गिरह छोड़ा गया

Spread the love

चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के जमुआ पंचायत अंतर्गत केरूकोचा साप्ताहिक हाट मैदान में मंगलवार को माझी बाबाओं की बैठक में ‌ राजाबासा सुतान टांडी शिकार पर्व हेतु बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में शिकार पर्व के लिए गिरह छोड़ा गया। आगामी 25 एवं 26 मई को शिकार पर्व मनाया जायेगा। 25 मई को सुबह वन देवी देवताओं की पूजा की जायेगी। 25 मई को देर रात से मंगलवार सुबह तक ञिंदा सिंगराई आयोजित होगा। 26 मई को सुबह नौ बजे से दंगेड़ नाच आयोजित होगा। 11:30 बजे से सिंञ साथ विशेष आमंत्रित झाड़ग्राम और ओडिशा की सिंञ सिंगराई मंडली द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। बैठक में बामनडीह के माझी बाबा राम चंद्र हांसदा,हरिनिया के माझी बाबा फागु नाथ हांसदा,बुआंगडीह के माझी बाबा फातु मांडी,डोमन मांडी, सुनाराम टुडू, दुर्गा हांसदा, कुनाराम हेम्ब्रम, लाल मोहन मांडी, कस्तूरी सोरेन, मंगल मांडी समेत अन्य कई माझी बाबा उपस्थित थे।