Responsive Menu
Add more content here...

खांडामौदा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में चला स्वच्छता और पौधारोपण अभियान

Spread the love

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के खांडामौदा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में बुधवार को स्वच्छता एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया पंचानन मुंडा ने की।

इस अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र परिसर की साफ-सफाई की गई तथा पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधे लगाए गए। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर परिसर को स्वच्छ बनाने में योगदान दिया।

मुखिया पंचानन मुंडा ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों में स्वच्छ और हराभरा वातावरण मरीजों के स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। उन्होंने लोगों से अपने घरों, मोहल्लों और सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा रखने की अपील की।

कार्यक्रम के तहत अस्पताल कर्मियों ने परिसर में सफाई अभियान चलाया और उपस्थित लोगों को स्वच्छता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई। वक्ताओं ने कहा कि नियमित साफ-सफाई से कई प्रकार की बीमारियों से बचाव संभव है और स्वस्थ समाज के निर्माण में सभी की भागीदारी जरूरी है।

मौके पर एएनएम सकुंतला महतो, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ), सहिया एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।