Responsive Menu
Add more content here...

घाटशिला उपचुनाव: अर्जुन मुंडा ने किया रोड शो, कहा — हेमंत सरकार निकम्मी और भ्रष्ट, जनता बदलाव के मूड में

Spread the love

घाटशिला | संवाददाता

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में भाजपा और झामुमो दोनों दलों ने अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए जोरदार प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। इसी क्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के समर्थन में जादुगोड़ा मंडल क्षेत्र में भव्य रोड शो किया और विभिन्न इलाकों में जनसमर्थन जुटाया।

रोड शो के दौरान भारी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुए। अर्जुन मुंडा ने जनता से भाजपा प्रत्याशी को समर्थन और आशीर्वाद देने की अपील करते हुए कहा कि

“झारखंड की जनता अब इस निकम्मी, भ्रष्ट और वादाखिलाफी करने वाली हेमंत सरकार से पूरी तरह ऊब चुकी है। छह वर्षों में न तो कोई ठोस विकास हुआ, न ही बेरोजगारों को रोजगार मिला। कानून-व्यवस्था चरमरा चुकी है और राज्य घोटालों व माफियाओं के हवाले हो गया है। अब समय आ गया है कि जनता भाजपा को आशीर्वाद देकर बदलाव लाए।”

इस मौके पर जादुगोड़ा मंडल चुनाव प्रभारी सुरेश साव ने भी जनता को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड की जनता मौजूदा सरकार को सबक सिखाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा —

“विकास और स्थायी परिवर्तन के लिए घाटशिला के युवाओं को आगे आना होगा। यही नई पीढ़ी राज्य में सकारात्मक बदलाव लाएगी। वर्तमान सरकार में आदिवासियों की सुरक्षा और सम्मान खतरे में है, इसलिए अब जनता बदलाव के मूड में है।”

उन्होंने दावा किया कि अर्जुन मुंडा के रोड शो के बाद घाटशिला में भाजपा के पक्ष में मजबूत लहर बनी है और इस उपचुनाव में जनता “वोट की चोट” से मौजूदा सरकार को चेतावनी देगी।

कार्यक्रम में गुरुचरण रजवार, चंचल दास, रीना महली, मनोज प्रताप, विक्रम सिंह, रोहित अग्रवाल, पिंटू मंडल, संदीप कुमार, तननुश्री, वरुण सिंह, उज्ज्वल गुप्ता, ओमकार दुबे, अशोक विश्वकर्मा सहित हजारों कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।