Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: मां भवानी दुर्गा पूजा समिति ने पंडाल निर्माण हेतु खूंटी पूजन संपन्न किया

Spread the love

चाकुलिया, 27 जून संवाददाता (रोहन सिंह) : चाकुलिया नगर पंचायत अंतर्गत नया बाजार स्थित मां भवानी दुर्गा पूजा समिति द्वारा इस वर्ष दूसरी बार भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में शुक्रवार को पूजा पंडाल निर्माण की विधिवत शुरुआत खूंटी पूजन के साथ की गई।

खूंटी पूजन का आयोजन पश्चिम बंगाल के गिधनी से पधारे पुजारी कौशिक दास के द्वारा मंत्रोच्चार और विधिपूर्वक संपन्न हुआ। समिति के सचिव रवि तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष पूजा पंडाल का निर्माण कंबोडिया के प्रसिद्ध बुद्ध मंदिर की आकृति पर आधारित होगा। अगले 15 दिनों के भीतर पंडाल निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

इसके साथ ही इस वर्ष चंदन नगर की विशिष्ट विद्युत सज्जा भी पूजा पंडाल की शोभा बढ़ाएगी। मां दुर्गा की पूजा पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ भव्य रूप में की जाएगी।

खूंटी पूजन के इस शुभ अवसर पर समिति के अध्यक्ष शिव मंगल सिंह सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। इनमें नारायण झा, रबिंद्र नाथ मिश्रा, वीरेंद्र तिवारी, चंद्र देव महतो, गंगा नारायण दास, पवन अग्रवाल, रमाकांत सिंह, रवि बेरा, पवन सिंह, राज सिंह, अंकित सिंह, बलराम बारीक, धर्मेंद्र सिंह, उपेन्द्र सिंह, राजेश नमाता, सिद्धार्थ सिंह और अश्विनी ओम प्रमुख रूप से शामिल थे।

📌 आपके क्षेत्र की ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें हमारी वेबसाइट के साथ!