Responsive Menu
Add more content here...

आदित्यपुर: जयप्रकाश उद्यान के पास ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई से इलाके में मचा हड़कंप

Spread the love

आदित्यपुर (जमशेदपुर) :
आदित्यपुर थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर जयप्रकाश उद्यान के समीप ब्राउन शुगर की बिक्री कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक के पास से 10 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई है। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

गिरफ्तार युवक की पहचान अविनाश प्रधान के रूप में हुई है। थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान सूचना मिली थी कि जयप्रकाश उद्यान के आसपास एक युवक संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त है और नशे का सौदा कर रहा है। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस ने छापेमारी कर युवक को रंगे हाथों धर दबोचा।

पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम अविनाश प्रधान बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 10 पुड़िया ब्राउन शुगर मिली, जिसे जब्त कर लिया गया।

थाना प्रभारी ने कहा कि जिले में नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी सूरत में नशे को पनपने नहीं दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पिछले छह महीनों में आदित्यपुर क्षेत्र में ब्राउन शुगर की तस्करी में कमी आई थी। हालांकि, पूर्व थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह के तबादले के बाद पुनः नशे का नेटवर्क सक्रिय हो गया था और नशे के सौदागर फिर से इलाके में पांव पसारने लगे थे। यह स्थिति बेहद चिंताजनक है और पुलिस पूरी सख्ती से कार्रवाई कर रही है।