Responsive Menu
Add more content here...

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक, मातृ-शिशु स्वास्थ्य व डेंगू रोकथाम पर विशेष जोर

Spread the love

जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)
जिला समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले में उपलब्ध चिकित्सीय संसाधनों, स्वास्थ्य सुविधाओं और विभिन्न योजनाओं की गहन समीक्षा की गई। उपायुक्त ने विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वास्थ्य सेवाएं अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचनी चाहिए।

🔹 मातृ व शिशु स्वास्थ्य पर विशेष निर्देश:

प्रत्येक पंचायत में दो-दो ममता वाहन टैग करने का निर्देश, ताकि आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं समय पर उपलब्ध कराई जा सकें।

नवजात शिशु की डिस्चार्ज शीट में मातृत्व योजनाओं (जैसे मातृ वंदना योजना, जेएसएसवाई, जेएसएसके) का उल्लेख अनिवार्य किया गया।

मातृ वंदना योजना के फॉर्म अस्पतालों में उपलब्ध रखने के निर्देश ताकि जरूरतमंद माताओं को तत्काल लाभ मिल सके।

🔹 प्रमुख बिंदुओं की समीक्षा:

परिवार नियोजन, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, कुपोषण उपचार, मेंटल हेल्थ प्रोग्राम, नॉन कम्यूनिकेबल डिजीज (जैसे मधुमेह, हाई ब्लड प्रेशर)।

डेंगू रोकथाम के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई, फॉगिंग और जागरूकता अभियान को प्राथमिकता देने का निर्देश।

टीबी व कुष्ठ रोगियों की निगरानी को नियमित व सशक्त करने पर बल।

ई-हॉस्पिटल प्रणाली और एनक्यूएएस की प्रगति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी अस्पतालों में डिजिटल स्वास्थ्य सुविधाओं को कारगर बनाने पर जोर दिया।

🔹 विभागीय समन्वय पर ज़ोर:

उपायुक्त ने कहा कि योजनाएं तभी सफल होंगी जब उनका लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। इसके लिए समन्वय और क्रियान्वयन में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

बैठक में सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, एससीएमओ डॉ जोगेश्वर प्रसाद, डीआरसीएचओ डॉ रंजीत पांडा सहित सभी एमओआईसी, डॉक्टर और विभागीय कर्मी उपस्थित रहे।