चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह):
चाकुलिया नगर पंचायत स्थित मनोहर लाल प्लस टू उच्च विद्यालय में बुधवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में वर्ष 2025 की मैट्रिक और इंटरमीडिएट (कला व विज्ञान) परीक्षा में विद्यालय स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक श्री मनिंद्र नाथ पालित ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता के पीछे मेहनत, अनुशासन और मार्गदर्शन का बड़ा योगदान होता है। उन्होंने छात्रों को जीवन में अनुशासित रहकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
सम्मानित विद्यार्थियों की सूची:
मैट्रिक परीक्षा (2025):
प्रथम: सारो हेंब्रम
द्वितीय: अनूप सिंह
तृतीय: सुशांत दास
इंटरमीडिएट – विज्ञान संकाय:
प्रथम: कुणाल पाल
द्वितीय: नंदिनी बक्सी
तृतीय: बिक्रम दोलाई
इंटरमीडिएट – कला संकाय:
प्रथम: सुमन कपाट
द्वितीय: त्रित शंकर सिंह
तृतीय: देवला हेंब्रम
विशेष सम्मान:
संस्कृत विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा कुंतलिका दास को विद्यालय के शिक्षक अमित दत्ता द्वारा विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया।
शिक्षक और अभिभावकों की सराहनीय भूमिका
समारोह में प्रभारी प्रधानाध्यापक सुभाष चंद्र महतो सहित विद्यालय के शिक्षकगण – प्रसाद मन्ना, सुभाशीष पाल, कुमारी चिंतामणि, रश्मि कुमारी, जूही कुमारी, नेहा खालको, सुरई हांसदा, अंजू कुमारी, राजीव लोचन भुई, बहादुर हांसदा, पुरुषोत्तम आनंद, दिनेश कुमार, आशीष कुमार गुप्ता, राकेश रजक – और कई अभिभावकगण उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों की सफलता पर खुशी जाहिर की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय परिवार ने घोषणा की कि भविष्य में भी ऐसे समारोह नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि छात्रों को प्रेरणा और पहचान मिलती रहे।