Responsive Menu
Add more content here...

पारुलिया लक्ष्मी पूजा में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन, बच्चों और महिलाओं में उत्साह का माहौल

Spread the love

बहरागोड़ा | संवाददाता
बहरागोड़ा प्रखंड के पारुलिया गांव में गुरुवार को सार्बजनिन लक्ष्मी पूजा के अवसर पर लक्ष्मी पूजा कमिटी के तत्वावधान में रंगारंग खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान म्यूजिकल चेयर, इन-आउट रेस, बिस्किट जंप, सुई-धागा रेस, साइकिल स्लो, महिलाओं के लिए मोमबत्ती रेस सहित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता परिणाम

म्यूजिकल चेयर (सीनियर ग्रुप): रिया साहू (प्रथम), पायल देहुरी (द्वितीय)

म्यूजिकल चेयर (जूनियर ग्रुप): निखिता संड़ (प्रथम), सौमी बीर (द्वितीय)

बिस्किट जंप (जूनियर): आदिनाथ मंगल (प्रथम), जवा बेरा (द्वितीय)

बिस्किट जंप (सीनियर): सुष्मिता माईती (प्रथम), अनीता गोराई (द्वितीय)

इन-आउट रेस: तनुश्री गिरी (प्रथम), संजय दास (द्वितीय)

साइकिल स्लो: बिशाल देहुरी (प्रथम), आकुल पाल (द्वितीय)

बलून ब्लास्ट: रमेश मुंडा (प्रथम), अमरनाथ वीर (द्वितीय); जूनियर में अजीत मुखी (प्रथम), उज्जवल साहू (द्वितीय)

महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर: मामून पाल (प्रथम), ममता संड़ (द्वितीय)

गणित दौड़: जूनियर में कौशिक पाल (प्रथम), अमित साहू (द्वितीय); जूनियर में अभिषेक गिरी (प्रथम), प्रीतम संड़ (द्वितीय)

सांस्कृतिक कार्यक्रम और कराटे शो
पूजा पंडाल में शाम को छोटे बच्चों के लिए कराटे प्रदर्शन किया गया, जिसमें बच्चों को आत्मरक्षा और कराटे की तकनीकों का अभ्यास कराया गया। इसके बाद देर रात को मंच पर बांगला जात्रा का शानदार मंचन हुआ।

पुरस्कार वितरण
लक्ष्मी पूजा कमिटी ने बताया कि विजेताओं को पुरस्कार शुक्रवार को वितरित किया जाएगा। प्रतियोगिताओं की सफलता के लिए कमिटी के सभी सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए थे।

मुख्य बिंदु

पारुलिया लक्ष्मी पूजा में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन

बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया

कराटे शो और बांगला जात्रा ने कार्यक्रम को और भी रंगीन बनाया

विजेताओं को पुरस्कार वितरण शुक्रवार को किया जाएगा