चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत रामकृष्ण विवेकानंद इंटरनेशनल इंग्लिश हाई स्कूल में शुक्रवार को विद्यालय की स्थापना के 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में अपना शानदार प्रदर्शन किया।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में दिखा बच्चों का उत्साह
प्रतियोगिता में
- रिले रेस
- 100 मीटर दौड़
- बैलून रेस
- थ्री-लेग रेस
- एवं अन्य खेलों
का आयोजन किया गया।
छात्र-छात्राओं ने इन सभी खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विशिष्ट अतिथियों ने किया उद्घाटन
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे—
- पूर्व भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉलर गौतम सरकार
- मानस भट्टाचार्य
- मोहन बागान एथलेटिक क्लब के कोषाध्यक्ष संदीपन बनर्जी
स्कूल के सेक्रेटरी मलय खां और प्रिंसिपल शांतनु दत्ता ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया। विद्यालय की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती पंपा खां भी मौके पर मौजूद थीं। मुख्य अतिथि ने मशाल प्रज्वलित कर खेल महोत्सव का शुभारंभ किया।
विजेताओं को मिला सम्मान
विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को
प्रशस्ति पत्र और मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि गौतम सरकार ने दिया प्रेरक संदेश
पूर्व अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉलर गौतम सरकार ने कहा—
“ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में खेलकूद का आयोजन होना अत्यंत सराहनीय है। खेल न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास के लिए भी आवश्यक हैं। यह बच्चों में सामाजिक एकता बढ़ाता है, तनाव कम करता है और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देता है। अभिभावकों को चाहिए कि बच्चों को मैदान से जोड़ें।”
स्कूल स्टाफ की उपस्थिति
कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन और शिक्षकगण मौजूद थे, जिनमें शामिल हैं—
मलय कुमार खां, श्रीमती पंपा खां, प्रिंसिपल संतानु दत्ता, वकील अहमद, सोनाली मुखर्जी, सौमेन दे, देवाशीष मंडल, कन्हाईलाल किस्कू, पियूष रंजन महतो, शीला महतो, बिपाशा महतो, गौतम चक्रवर्ती, सरोजा गांगुली, ममता दत्त, शालिनी मिश्रा, असित दे, पवित्र मंडल, ग्लोरिया जेना, माला हांसदा, राजाराम भगत, सुनीता अग्रवाल, उत्तम मेहता, गणेश देव, सलीना परवीन, प्रदीप सरदार, सुमन पैरा, स्काउट-गाइड शिक्षक पी. के. मोहंती, श्यामल महतो आदि।