Responsive Menu
Add more content here...

जुगसलाई–परसुडीह मार्ग पर रोजाना जाम, अतिक्रमण और अवैध पार्किंग से बढ़ी समस्या, समाधान की मांग तेज

Spread the love

जमशेदपुर के जुगसलाई से परसुडीह थाना क्षेत्र की मुख्य सड़क पर इन दिनों रोजाना जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। इसके पीछे सड़क किनारे अतिक्रमण और वाहनों का अवैध पार्किंग को प्रमुख कारण बताया जा रहा है। रोजाना हजारों की संख्या में क्षेत्र के निवासियों को जाम की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विशेषकर स्कूली छात्रों के स्कूल जाने के वक्त और टाटा कंपनी में कर्मचारियों के प्रवेश के समय जाम की स्थिति और विकट हो जाती है। लोगों का कहना है कि मौजूदा हालात में कोई भी व्यक्ति अपने काम के लिए समय पर कहीं नहीं पहुंच पा रहा है।

क्षेत्र की सामाजिक संस्था ‘सेवा ही लक्ष्य’ ने इस समस्या के समाधान की मांग जिले के ट्रैफिक डीएसपी के समक्ष रखी है। संस्था का कहना है कि क्षेत्र में अब हालात इतने खराब हो चुके हैं कि आमजन बुरी तरह परेशान हैं।

संस्था के सदस्यों ने कहा कि मुख्य सड़क पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा कई इलाकों में बैरीकेटिंग की गई है, जिस कारण जाम और ज्यादा बढ़ रहा है। इससे ट्रैफिक व्यवस्था की लचर स्थिति साफ नजर आती है।

संस्था ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही ट्रैफिक विभाग समाधान नहीं करता है, तो क्षेत्र की जनता सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को विवश होगी।