Responsive Menu
Add more content here...

जमशेदपुर में टाटा कंपनी के प्रदूषण और सड़क हादसों के खिलाफ बस्ती बचाओ संघर्ष समिति का आंदोलन

Spread the love

जमशेदपुर: जमशेदपुर में टाटा कंपनी से होने वाले प्रदूषण और शहरी क्षेत्र में लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के विरोध में बस्ती बचाओ संघर्ष समिति ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। समिति ने इन समस्याओं को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है।

आंदोलन के पहले चरण में वर्मामाइंस स्थित दुर्गा पूजा मैदान में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने शहर की ज्वलंत समस्याओं को आम नागरिकों के सामने रखा और टाटा कंपनी की भूमिका पर सवाल खड़े किए।

Advertisement

समिति के सदस्य रामबाबू तिवारी ने कहा कि टाटा कंपनी में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों के कारण शहर की सड़कों पर लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है। इन्हीं बड़े वाहनों की वजह से सड़क दुर्घटनाओं में भी काफी इजाफा हुआ है, जिससे आम लोग आए दिन हादसों का शिकार हो रहे हैं।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि टाटा कंपनी की गतिविधियों से शहर का पर्यावरण बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। प्रदूषण के कारण स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ रहा है, लेकिन इस दिशा में अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

समिति द्वारा आज टाटा कंपनी गेट के घेराव की योजना थी, लेकिन जिला उपायुक्त के हस्तक्षेप के बाद इसे फिलहाल रोक दिया गया। उपायुक्त ने समिति को 10 दिनों के भीतर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

समिति ने साफ चेतावनी दी है कि यदि 10 दिनों के भीतर समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस पहल नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसके तहत टाटा कंपनी के गेटों को जाम कर चरमबद्ध आंदोलन किया जाएगा।