Responsive Menu
Add more content here...

दिल्ली में मृतक दुलाल महतो का पार्थिव शरीर अमित महतो के प्रयास से पहुंच रहा अर्जुनबेड़ा

Spread the love

गुड़ाबांधा (पूर्वी सिंहभूम) | संवाददाता

पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा प्रखंड अंतर्गत अर्जुनबेड़ा पंचायत के जवालकाटा गांव निवासी दुलाल महतो (उम्र 53 वर्ष) का निधन बीते दिन 12 जुलाई 2025 को दिल्ली स्थित मदन मोहन मालवीय अस्पताल, मालवीय नगर में इलाज के दौरान मौत हो गया था। वे पिछले कुछ समय से गंभीर रूप से बीमार थे।

दुलाल महतो के निधन की सूचना मिलने के बाद उनकी धर्मपत्नी कविता महतो और क्षेत्रीय समाजसेवियों ने सामाजिक कार्यकर्ता और झारखंड आंदोलनकारी अमित महतो से संपर्क कर पार्थिव शरीर को दिल्ली से गांव लाने में सहयोग का आग्रह किया।

अमित महतो ने संभाली जिम्मेदारी, प्रशासन और पुलिस से किया समन्वय मामले की जानकारी मिलते ही अमित महतो ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क साधा और पार्थिव शरीर को सुरक्षित तरीके से झारखंड भेजने के लिए लिखित पत्र के माध्यम से आवश्यक मदद का अनुरोध किया।

साथ ही, उन्होंने दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क कर पुलिस NOC जल्द जारी करने का अनुरोध किया और अस्पताल प्रशासन से शव से संबंधित दस्तावेजों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने का निवेदन किया।

आज पहुंचेगा पार्थिव शरीर

13 जुलाई 2025 को दुलाल महतो का पार्थिव शरीर इंडिगो फ्लाइट संख्या 6E5023 से दिल्ली से रांची लाया जा रहा है। शव के रांची पहुंचने के बाद उसे सड़क मार्ग से उनके पैतृक गांव अर्जुनबेड़ा (जवालकाटा) ले जाया जाएगा, जहां कुड़मी समाज की परंपराओं के अनुसार अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं अमित महतो

डॉ. आदित्य महतो ने जानकारी दी कि अमित महतो दिल्ली में कार्यरत एक IT प्रोफेशनल हैं, जिन्होंने MBA के बाद पिछले 15 वर्षों से दिल्ली में विभिन्न संस्थानों में कार्य किया है। वे युवा आजसू के झारखंड राज्य संयोजक सह कोल्हान प्रभारी हैं और JDF, नव युवक संघ जैसे सामाजिक संगठनों से जुड़कर जरूरतमंदों की मदद में सदैव आगे रहते हैं।

इस मानवीय पहल में देवाशीष महतो, दीपक महतो, मनमोहन जी, भूषण जी और मृतक दुलाल महतो के पूरे परिवार ने सहयोग किया।