Responsive Menu
Add more content here...

आजादनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एंटी क्राइम चेकिंग में हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार

Spread the love

जमशेदपुर।
आजादनगर थाना पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान एक अपराधी को गिरफ्तार कर उसके पास से अवैध हथियार बरामद किया है। यह कार्रवाई पारडीह मुख्य सड़क पर बुधवार सुबह की गई।

पुलिस द्वारा पारडीह मुख्य सड़क पर नियमित एंटी क्राइम चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक युवक पुलिस को देखते ही भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।

पकड़े गए युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी पिस्टल और एक जिंदा गोली बरामद की गई। पुलिस ने तुरंत हथियार जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तार अपराधी की पहचान मोहम्मद फयाज आलम के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और वह लूटपाट की नीयत से हथियार लेकर घूम रहा था।

आजादनगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी किसी बड़े आपराधिक गिरोह से जुड़ा है या नहीं।