Responsive Menu
Add more content here...

पूर्वी सिंहभूम में ठंड और शीतलहर: सभी स्कूलों में पढ़ाई 9 से 10 जनवरी तक स्थगित

Spread the love

जमशेदपुर।
भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक ठंड और शीतलहर के कारण तापमान न्यूनतम स्तर तक पहुंचने की चेतावनी दी गई है। इस स्थिति को देखते हुए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के आदेशानुसार जिले के सभी सरकारी, अल्पसंख्यक और निजी विद्यालयों में नर्सरी से 12वीं कक्षा तक का पढ़ाई कार्य 09 जनवरी 2026 से 10 जनवरी 2026 तक स्थगित किया गया है।

सभी विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया गया है कि वे आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।

यदि उक्त अवधि में किसी विद्यालय में प्री-बोर्ड परीक्षा आयोजित हो रही है, तो विद्यालय अपने विवेकानुसार परीक्षा का संचालन कर सकते हैं।

सरकारी विद्यालय शिक्षकों के लिए खुले रहेंगे। शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित होकर अपनी उपस्थिति eVV पर दर्ज करेंगे और विद्यालय के गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करेंगे।