Responsive Menu
Add more content here...

शीतलहर को देखते हुए 5 और 6 जनवरी को जिले के सभी स्कूलों में कक्षाएं स्थगित

Spread the love

भारत मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में अत्यधिक ठंड और शीतलहर के कारण तापमान में गिरावट की चेतावनी जारी की गई है। इसे ध्यान में रखते हुए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी सरकारी, अल्पसंख्यक एवं निजी विद्यालयों में नर्सरी से कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई को 5 जनवरी से 6 जनवरी 2026 तक स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।


जिला प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधन को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
हालांकि, इस अवधि में यदि किसी विद्यालय में पहले से परीक्षा निर्धारित है, तो विद्यालय प्रबंधन अपने विवेक से परीक्षा का आयोजन कर सकते हैं।


6 जनवरी 2026 को सरकारी विद्यालय खुले रहेंगे, जहां शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित होकर eVV पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज करेंगे तथा विद्यालय से जुड़े गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करेंगे।
जिला प्रशासन ने अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंधन से अपील की है कि बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।