Responsive Menu
Add more content here...

सांसद बिद्युत बरण महतो के सौजन्य से कुनाल महतो ने बांटे 869 कंबल, ठंड में जरूरतमंदों को मिली राहत

Spread the love

बहरागोड़ा।
क्षेत्र में बढ़ती भीषण शीतलहर को देखते हुए सांसद बिद्युत बरण महतो के सौजन्य से लगातार जनसेवा के कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पाचांडो गांव में युवा समाजसेवी कुनाल महतो द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कुनाल महतो ने सेवा भाव के साथ कुल 869 गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया। कड़ाके की ठंड के बीच यह पहल जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत साबित हुई।

इस अवसर पर कुनाल महतो ने कहा कि भीषण ठंड के कारण जनजीवन प्रभावित है। ऐसे हालात में समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि सांसद बिद्युत बरण महतो के निर्देशानुसार यह प्रयास किया जा रहा है कि क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति ठंड में बेसहारा न रहे।

कंबल मिलने से बुजुर्गों और जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी नजर आई। उन्होंने इस मानवीय पहल के लिए सांसद बिद्युत बरण महतो और युवा समाजसेवी कुनाल महतो के प्रति आभार व्यक्त किया।