Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया : कार्टून चोरी के आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस के हवाले किया

Spread the love

चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह): चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ स्थित मुस्लिम बस्ती में शनिवार को लोगों ने कार्टून चोरी के आरोप में एक व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान प्रखंड के कुचियाशोली गांव निवासी विक्रम मुर्मू के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, विक्रम मुर्मू ने सुबह कलीम जावेद उर्फ पप्पू के कार्टून गोदाम से सामान चोरी कर पास के छोटकु टाल में बेच दिया। जब गोदाम मालिक को चोरी का पता चला, तो उन्होंने कुछ ग्रामीणों और अपने स्टाफ के साथ टाल का रुख किया। वहां चोरी किए गए कार्टून बरामद हुए।

आरोपी जब बेचे गए कार्टून का पैसा लेने टाल पर आया, तो टाल के मालिक ने तुरंत गोदाम मालिक को सूचना दी। गोदाम मालिक तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और विक्रम मुर्मू को पकड़कर गोदाम के बाहर रस्सी से बांध दिया। इस मामले की सूचना थाना प्रभारी संतोष कुमार को दी गई।

सूचना मिलने पर एसआई अजीत कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि मुस्लिम बस्ती में पिछले कुछ महीनों में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ समय पहले नगर पंचायत के पूर्व वार्ड मेंबर मो. गुलाब के दो खस्सी और आरिफ अंसारी की एक खस्सी और एक बकरी चोरी हुई थी। इसके अलावा, कब्रिस्तान से भी बैटरी की चोरी की घटनाएं हुई थीं।

पुलिस पूछताछ में विक्रम मुर्मू ने कबूल किया कि उसने गोदाम में रखे कार्टून चोरी किए और उन्हें पास के टाल में बेच दिया। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि 15 दिन पहले उसने लोहे के गेट को 600 रुपये में बेचा था। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन कर रही है।

🔹 मुख्य बातें:

चाकुलिया नगर पंचायत वार्ड 8 में कार्टून चोरी का मामला

आरोपी: विक्रम मुर्मू, कुचियाशोली गांव निवासी

चोरी की सूचना पर ग्रामीणों ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा

आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया, जांच जारी

इलाके में पिछले महीनों से चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी