चाकुलिया, पूर्वी सिंहभूम: चाकुलिया-शिशाकुन रोड पर बुधवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान पश्चिम बंगाल के बेलपहाड़ी थाना अंतर्गत चंदनपुर गांव निवासी विश्वनाथ ग्वाला के नाम से हुई है
घटना की सूचना मिलते ही चाकुलिया प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, झामुमो प्रखंड सचिव बलराम महतो और झामुमो कार्यकर्ता शुभम दास मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया।
चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए झारग्राम रेफर कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घायल युवक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर रफ्तार और लापरवाही दुर्घटना का मुख्य कारण रही। प्रशासन से क्षेत्र में ट्रैफिक नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की जा रही है।