संवाददाता रोहन सिंह की रिपोर्ट
चाकुलिया, 29 मई: चाकुलिया क्षेत्र के 33 केवी बालीबांध और चाकुलिया पीएसएस लाइन के तहत शनिवार, 31 मई को विद्युत आपूर्ति तीन घंटे के लिए बाधित रहेगी। सहायक विद्युत अभियंता एहसान अख़्तर ने जानकारी देते हुए बताया कि पेड़ों की डालियों की कटाई-छटाई एवं अन्य आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के चलते यह कदम उठाया जा रहा है।
बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बाधित रहेगी। हालांकि, यदि निर्धारित कार्य समय से पूर्व पूरा हो जाता है, तो आपूर्ति समय से पहले भी बहाल कर दी जाएगी।
अभियंता अख़्तर ने बताया कि लाइन के आसपास पेड़ों की डालियाँ विद्युत तारों से सटने लगी थीं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई थी। इसलिए सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह जरूरी रखरखाव कार्य किया जा रहा है।