Responsive Menu
Add more content here...

बहरागोड़ा में 3 जून को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह, राज्यपाल संतोष गंगवार करेंगे मेधावी छात्रों को सम्मानित

Spread the love

बहरागोड़ा, झारखंड
बहरागोड़ा में आगामी 3 जून को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के मैट्रिक परीक्षार्थियों में शीर्ष तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इस विशेष अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और ग्रामीण क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों को अपने हाथों से सम्मानित करेंगे।

समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद विद्युत वरण महतो और राज्यसभा सांसद प्रदीप बर्मा भी उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी समारोह के संयोजक एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने दी।

डॉ. गोस्वामी ने बताया कि यह समारोह ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल स्वयं इस कार्यक्रम में शिरकत कर छात्रों का मनोबल बढ़ाएंगे, जो बहरागोड़ा क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2018 में तत्कालीन राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने भी इसी कार्यक्रम में शामिल होकर मेधावी छात्रों को सम्मानित किया था। इस वर्ष भी बहरागोड़ा प्रखंड के विद्यार्थियों ने मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।